{"_id":"69d9096b186dd4e102042ecd","slug":"three-huts-caught-fire-due-to-short-circuit-meerut-news-c-72-1-mct1011-151594-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शॉर्ट सर्किट से तीन झोपड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शॉर्ट सर्किट से तीन झोपड़ी में लगी आग
विज्ञापन
राख में बदले अरमान........शास्त्रीनगर डी ब्लॉक स्थित पीवीएस रोड नाले के किनारे बनी
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट के चलते सड़क किनारे बनी तीन झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में मौजूद लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गढ़ रोड पर तीन परिवार सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बुजुर्ग महिला सोनिया कश्यप ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह झोपड़ी में मौजूद थी। झोपड़ी के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक से तेज धमाका हुआ। महिला झोपड़ी से बाहर निकली। धमाके के साथ निकली चिंगारी के कारण कुछ ही पलों में आग भड़क गई। झोपड़ी में आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। बुजुर्ग महिला के अनुसार उसने गाय खरीदने के लिए 50 हजार रुपये रखे हुए थे। आग लगने से पैसे भी जल गए। अन्य लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अन्य प्रभावित दो परिवारों का भी भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की भीड़ को हटवाया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसपी सिटी का कहना है कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos