सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Transformers Overheat in Meerut Heatwave, Water and Coolers Used to Prevent Breakdowns

UP: भीषण गर्मी से मेरठ में ओवरलोड हुए ट्रांसफार्मर, फुंकने का खतरा, कूलर और पानी के सहारे किए जा रहे ठंडे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगा रहा है और पानी डालकर उन्हें ठंडा कर रहा है।

 

Transformers Overheat in Meerut Heatwave, Water and Coolers Used to Prevent Breakdowns
कूलर लगाकर ठंडे किए जा रहे ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली खपत ने मेरठ की विद्युत व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर अत्यधिक गर्म हो रहे हैं।

Trending Videos




हालात ऐसे हैं कि बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाने और पानी डालकर उनका तापमान नियंत्रित करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते तापमान और बिजली की रिकॉर्ड मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिससे उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से लाख रुपये की थैली ले उड़ी डॉगी, सीसीटीवी देखकर रह गए दंग

विज्ञापन

80 डिग्री तक पहुंच रहा ट्रांसफार्मरों का तापमान
भीषण गर्मी के कारण कई बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों का तापमान 75 से 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मोहकमपुर बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर लगातार पानी डाला जा रहा है। जब तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है तो ट्रांसफार्मरों को कुछ समय के लिए बंद कर ठंडा किया जाता है। तापमान सामान्य होने के बाद उन्हें फिर से चालू किया जाता है, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

कई बिजलीघरों में लगाए गए कूलर
मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्र के अनुसार शहरी क्षेत्र के 59 बिजलीघरों में से लगभग छह बिजलीघरों पर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। इसके अलावा जाहिदपुर, काजीपुर, जानी और मोदीपुरम क्षेत्र के बिजलीघरों में भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जानी क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों पर सीधे पानी डालकर उनका तापमान नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि वे फुंकने से बच सकें।

फुंकने से बचाने के लिए अपनाए जा रहे विशेष उपाय
मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह ने बताया कि लगातार संचालन के कारण ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो जाते हैं। इससे उनके खराब होने या फुंकने की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विभाग ने कई तकनीकी उपाय लागू किए हैं। इनमें कूलर लगाना, फुहार प्रणाली के माध्यम से पानी का छिड़काव करना तथा पाइप के जरिए पानी डालकर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखना शामिल है।

बढ़ती बिजली खपत बनी बड़ी चुनौती
गर्मी बढ़ने के साथ घरों और प्रतिष्ठानों में कूलर, पंखे और वातानुकूलन यंत्रों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच रही है और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। विद्युत विभाग का दावा है कि सभी संवेदनशील बिजलीघरों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही किसी भी संभावित खराबी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed