सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ड Unidentified Middle-Aged Man Found Dead on Isolated Road, Police Probe Underway

Meerut: हस्तिनापुर में सरकारी क्वार्टर के पास मिला अधेड़ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

हस्तिनापुर के दुधली-बस्तोरा मार्ग पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

ड Unidentified Middle-Aged Man Found Dead on Isolated Road, Police Probe Underway
जांच करती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के जंगल क्षेत्र में स्थित दुधली-बस्तोरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Trending Videos


राहगीरों की नजर पड़ते ही मची हलचल
जानकारी के अनुसार चेतावाली (जलालपुर मखबूलपुर) गांव के पास स्थित सरकारी आवासों के निकट सोमवार सुबह कुछ लोग मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पहले लोगों ने उसे अचेत समझा, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

शव के पास नहीं मिला कोई पहचान पत्र
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र, दस्तावेज अथवा ऐसा सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

फोरेंसिक दल ने जुटाए साक्ष्य, मौत के कारणों की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर फोरेंसिक दल को भी बुलाया। दल ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पहचान और जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र और सुनसान मार्ग होने के कारण यहां पहले भी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed