फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two chain snatchers arrested following police encounter

Meerut News: दो चेन लुटेरे पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two chain snatchers arrested following police encounter
नोट-गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- एक्सप्रेसवे पर फिसरकर घायल हुए
गाजियाबाद के निवासी है दोनों बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों गाजियाबाद निवासी दानिश और आसिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में दोनों आरोपी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय फिसलकर गिर गए और उनके पैरों में चोट लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उनके कब्जे से लूटी गई दो चेन, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश के मुताबिक, रविवार सुबह स्वाट टीम प्रथम को सूचना मिली थी कि मेरठ में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश गाजियाबाद से मेरठ आए हैं। पुलिस टीम खरखौदा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों खरखौदा रोड से बहादुरपुर रोड होते हुए अच्छरौंडा की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए स्वाट टीम की मदद से अच्छरौंडा से बहादुरपुर जाने वाले मार्ग पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी इस दौरान बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन फिसलकर गिर गए। दोनों के पैरों में चोट लगने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

परतापुर और कंकरखेड़ा में हुई घटनाओं का खुलासा
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश निवासी अर्थला, संजय कॉलोनी, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद और आसिफ अंसारी निवासी रूपनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु की दो चेन, .315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। दोनों ने परतापुर और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में चेन लूट की घटनाओं का इकबाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रहमपुरी रामप्रकाश ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed