फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 18 brick kilns in Meerut and Baghpat shut down after being found operating without permission

UP: मेरठ और बागपत के 18 ईंट भट्ठे कराए बंद, बिना विशेष अनुमति के चलते मिले, ये हैं इनके नाम

Fri, 03 Jul 2026 08:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ में 12 और बागपत जिले में छह ईंट भट्ठे बिना मानकों के संचालित पाए गए। 30 जून के बाद केवल सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त भट्ठों का ही संचालन किया जा सकता है और इन भट्ठों को अनुमति नहीं थी। 

विज्ञापन
UP: 18 brick kilns in Meerut and Baghpat shut down after being found operating without permission
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Archive

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय इकाई ने मेरठ और बागपत में 30 जून के बाद संचालित मिले 18 ईंट भट्ठों को बंद करा दिया है। बिना वैध अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालन पर यह कार्रवाई की गई है। इन भट्ठों से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति (जुर्माना) भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मेरठ जिले में 12 और बागपत जिले में छह ईंट भट्ठे संचालित पाए गए। 30 जून के बाद केवल सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त भट्ठों का ही संचालन किया जा सकता है। इसके बावजूद कई भट्ठे नियमों की अनदेखी कर चलाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति संचालन करने वाले भट्ठों से वायु प्रदूषण फैलने की आशंका रहती है। बंद कराए गए भट्ठा संचालकों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भट्ठे हैं शामिल
- एएलएम ब्रिक ग्रुप्स कैली, युसूफ ब्रिक फील्ड कैली, बालाजी ब्रिक फील्ड मुजफ्फरनगर, शैफाली ब्रिक फील्ड भगवानपुर चट्टावन, बालाजी ब्रिक फील्ड सिखेड़ा, चौहान ग्रामोद्योग संस्थान ख्वाजमपुर माजरा, गोदावरी ब्रिक फील्ड बाड़म, किसान ब्रिक फील्ड बाड़म, आर्यन अरनव ब्रिक फील्ड रसूलपुर, कुराली ब्रिक फील्ड कुराली, अरोड़ा ब्रिक फील्ड उखलीना, संजय ब्रिक फील्ड कालंद और बागपत में किसान ब्रिक फील्ड चन्दायन, ओम ब्रिक फील्ड चन्दायन, सिद्धार्थ ब्रिक इंडस्ट्रीज बालैनी बागपत, दयानंद ब्रिक फील्ड सूजरा रोड सरूरपुर कलां, महान ब्रिक फील्ड सूजरा रोड सरूरपुर कलां, धर्मेन्द्र ब्रिक फील्ड शाहपुर बड़ौली के भट्ठे शामिल हैं।

ये भी देखें...
Saharanpur: शाम को जानी थी बरात, सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला लोको पायलट का शव, शादी के घर में मातम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed