फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: एचटी लाइन से झुलसकर कर्मचारी ने दम तोड़ा, तस्वीरों में कैद हुआ मौत का दर्दनाक मंजर 

Tue, 07 May 2019 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 May 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
UP: employee died by scorching HT line in meerut
एचटी लाइन से लटका मृतक सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ मोहकमपुर फेस-2 में सोमवार को एचटी लाइन से झुलसकर एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे व सुपरवाइजर को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर घंटो हंगामा किया। 


 
UP: employee died by scorching HT line in meerut
मृतक सद्दाम शव को उतारते लोग व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार मुंडाली निवासी सद्दाम (25) आईपीडीएस योजना के तहत कार्यदायी संस्था मेसर्स वीवीआईपी संस्था में करीब एक साल से कर्मचारी था। सोमवार दोपहर मोहकमपुर फेस 2 स्थित एस्ट्रॉन कंपनी के सामने वह शटडाउन लेकर बिजली की लाइन ठीक करने गया था। 


 
UP: employee died by scorching HT line in meerut
मृतक सद्दाम की फाइल फोटो बाएं। - फोटो : अमर उजाला

जिस समय वह पोल पर लाइन ठीक कर रहा था तो बिना सूचना दिए बिजलीघर से लाइन चालू कर दी गई। जिससे सद्दाम एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया और पोल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर बिजली विभाग के लोग भी पहुंचे लेकिन घटना से कन्नी काटते हुए वहां से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: employee died by scorching HT line in meerut
क्रेन व सीढ़ियों के द्वारा मृतक के शव को नीचे उतारा गया। - फोटो : अमर उजाला

अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि संस्था को काम के लिए बिजलीघर से प्रॉपर शटडाउन दिया गया था। शटडाउन मिलने के बाद ही फर्म का कर्मचारी सद्दाम डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। लेकिन इसी दौरान किसी फैक्टरी के जनरेटर का करंट चेंजओवर के जरिये लाइन पर आ गया। इसके चलते ही सद्दाम की मौत हुई। 

विज्ञापन
UP: employee died by scorching HT line in meerut
मृतक सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

करीब दो घंटे की मशक्कत और मुआवजे के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फर्म ने सद्दाम के परिजनों को दो लाख रुपये मौके पर ही दे दिए। बाकी चार लाख रुपये और देने का वादा किया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed