{"_id":"6a780c6926367f1f10015c64","slug":"up-five-kanwariyas-from-meerut-baghpat-and-bijnor-killed-and-15-injured-in-highway-accidents-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे पर हादसों में मेरठ, बागपत और बिजनौर के पांच कांवड़ियों की मौत, 15 घायल; परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे पर हादसों में मेरठ, बागपत और बिजनौर के पांच कांवड़ियों की मौत, 15 घायल; परिजनों में पसरा मातम
Sun, 09 Aug 2026 10:43 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:43 AM IST
सार
Meerut News: वेस्ट यूपी के तीन जिलों की सड़कें खून से लाल हो गईं, जबकि पांच कांवड़ियों की विभिन्न हादसों में वाहनों की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
हादसों में घायल कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-दून हाईवे कगे अलावा बागपत और बिजनौर में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 15 कांवड़िए घायल हो गए। हादसों के बाद कांवड़ मार्ग पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी और मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव मोर्चरी भेज दिए गए। पुलिस अज्ञात वाहनों और उनके चालकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
वलीदपुर गांव के पास शिवा ढाबे के सामने शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 21 वर्षीय साहिल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे दौराला सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल की मदद से उसके चचेरे भाई संदीप को सूचना दी और शव मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी स्थान के पास शनिवार सुबह दूसरे हादसे में दिल्ली के मुर्गा मार्केट निवासी 22 वर्षीय राज की मौत हो गई। हादसे में एक अज्ञात कांवड़िया भी मारा गया, जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस मृतक और घायल की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
मटौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हापुड़ के गिरधरपुर निवासी कांवड़िया आशीष बाना घायल हो गए। दादरी गांव के पास सड़क पार कर रहे दिल्ली के सैनिक विहार निवासी परमजीत को अज्ञात कार ने साइड मार दी। वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे और दादरी में कांवड़ झुलाकर किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कनौडा गांव के सामने दिल्ली के करोलबाग निवासी कांवड़िया किशन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, एटूजेड कट के पास दिल्ली के सलारपुर निवासी सगे भाइयों अभिषेक और मुन्नू को वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से मुन्नू को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दौराला स्थित पंडित ढाबे के सामने गाजियाबाद के विजयनगर निवासी कांवड़िया विजय, कनौडा के पास बिहार के गया निवासी संजय भी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया। सिवाया टोल प्लाजा के पास भगवती कॉलेज के सामने दिल्ली के शालीमार बाग निवासी पैदल कांवड़िए अमित और अजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
वहीं, दौराला स्थित जिओ पेट्रोल पंप के सामने दिल्ली के उत्तमनगर निवासी कांवड़िया मनोज को भी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हादसों में मृत दो कांवड़ियों की पहचान हो चुकी है। एक मृतक और एक घायल की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात मृतक और घायल की जल्द पहचान कराई जाएगी।
उधर, बिजनौर के स्योहारा में हरिद्वार से कांवड़ में जल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के जत्थे की ट्रैक्टर-ट्राली का टायर फट गया। इस हादसे में 13 वर्षीय शिव भक्त सोनू की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दूसरे शिवभक्त समीर का उपचार अभी भी चल रहा है।
इसी तरह बागपत में हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हुए झज्जर के माछरौली गांव के कांवड़िये सुंदर (31) की पिकअप से गिरकर मौत हो गई। जबकि, अहेरी निवासी सतीश और कुदान निवासी संदीप घायल हो गए।
इसी तरह बागपत में हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हुए झज्जर के माछरौली गांव के कांवड़िये सुंदर (31) की पिकअप से गिरकर मौत हो गई। जबकि, अहेरी निवासी सतीश और कुदान निवासी संदीप घायल हो गए।