{"_id":"69b7037023cfe28ba6034c0c","slug":"up-invitation-letters-were-distributed-with-jayant-choudhary-s-photo-rld-president-doesn-t-even-know-the-wh-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत चौधरी का फोटो लगा बांट दिए निमंत्रण पत्र, रालोद अध्यक्ष को पता तक नहीं, हैरान कर देगा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत चौधरी का फोटो लगा बांट दिए निमंत्रण पत्र, रालोद अध्यक्ष को पता तक नहीं, हैरान कर देगा पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: मेरठ के सकौती टांडा स्थित कॉलेज में 29 मार्च को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित होना है। जाट समाज की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि समारोह में जयंत आएंगे, मगर रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने इससे इंकार किया है।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मेरठ पहुंचे संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सकौती टांडा स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज में 29 मार्च को होने वाले वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा एवं म्यूजियम के अनावरण कार्यक्रम के लिए जाट समाज ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसके लिए रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारियों ने जानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र सौंपे। यह निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का फोटो लगा है लेकिन पार्टी का दावा है कि उन्हें निमंत्रण की जानकारी नहीं है। वे इस दिन संसद में व्यस्त रहेंगे।
Trending Videos
इस आयोजन के लिए गांव नेक में विकास चौधरी के आवास पर बैठक हुई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि महाराजा सूरजमल की वीरता और त्याग अतुलनीय है। उनकी स्मृति में बनाया गया म्यूजियम और प्रतिमा समाज की गौरवशाली विरासत को दर्शाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि 29 मार्च के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने समाज की रक्षा के लिए अनेक युद्ध लड़े और विजय हासिल की। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया। नेक, ढड़रा, चौबला बाफर सहित अन्य गांवों में संपर्क किया गया।
इस दौरान यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, अंकुर कलंजरी, नीरज नेक, विकास चौधरी, मनोज मल्लाहपुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने अनावरण समारोह में शामिल होने का संकल्प लिया।

फोटो मामले में रालोद ने दी सफाई
रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के किसी पदाधिकारी ने इस निमंत्रण के लिए संपर्क नहीं किया है। पार्टी के आधिकारिक दौरों की सूची में भी यह कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। पार्टी अध्यक्ष को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। तरसपाल मलिक ने बताया कि 28 और 29 मार्च को संसद की कार्रवाई के कारण चौधरी जयंत सिंह सदन में मौजूद रहेंगे। उन्होंने महाराजा सूरजमल को आदर्श बताया। मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल और कार्यकर्ताओं की महाराजा सूरजमल के प्रति अटूट श्रद्धा है।
ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट: 150 से ज्यादा दुकानें बंद, लैंड यूज बदलने के लिए शुल्क जमा नहीं कर रहे व्यापारी, ये है वजह