सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Man Hospitalised After Putting Dead Snake in His Mouth for Reel in Bijnor

UP: रील का खुमार पड़ा भारी, मृत सांप मुंह में डाला, बिजनौर के युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Jun 2026 01:49 PM IST
सार

Bijnor News: बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में रील बनाने के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मृत सांप को कई बार मुंह में डाला। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। झाड़-फूंक के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार बताया गया है।

विज्ञापन
UP: Man Hospitalised After Putting Dead Snake in His Mouth for Reel in Bijnor
मृत सांप मुंह में डाला, युवक की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून कई बार लोगों पर भारी पड़ जाता है। बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर रील बनाने के लिए मृत सांप को कई बार अपने मुंह में डाला। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


रील बनाने के लिए किया खतरनाक करतब
जानकारी के अनुसार शादीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय सलीम के घर गुरुवार शाम एक सांप निकल आया था। सलीम ने उसे मार दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर रील बनाने के उद्देश्य से मृत सांप को कई बार अपने मुंह में डालकर बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चौकी के पास हुई मुठभेड़, महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित था महताब, दरोगा भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ी तो पहले झाड़-फूंक कराई
बताया गया कि घटना के कुछ समय बाद सलीम की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया, हालत में सुधार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सलीम को जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने लोगों से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए इस तरह के जोखिम भरे कदम न उठाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed