{"_id":"69dce06bfcb2f9cf900f9153","slug":"up-meerut-gang-involved-in-theft-in-bijnor-caught-jewelery-worth-eight-lakhs-and-cash-recovered-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में चोरी करने वाला मेरठ का गिरोह पकड़ा, आठ लाख के जेवर और ढाई लाख की नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में चोरी करने वाला मेरठ का गिरोह पकड़ा, आठ लाख के जेवर और ढाई लाख की नगदी बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: बिजनौर के यशोदा कुंज में कारोबारी अमित अग्रवाल के घर 13 मार्च को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस और स्वाट टीम ने तीन बदमाशों के गिरफ्तार कर लिया, गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
arrest
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर में कारोबारी के घर चोरी करने वाले मेरठ के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके पास से आठ लाख कीमत का सोना-चांदी और ढाई लाख रुपये बरामद किए गए हैं। चोरी के आभूषण गलाने वाला मेरठ का सराफ भी पकड़ा गया है।
Trending Videos
एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 13 मार्च को यशोदा कुंज निवासी अमित अग्रवाल ने घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट की टीम पड़ताल जुटी। वसीम अकरम उर्फ चपटा, विनय उर्फ रिंकू उर्फ चाचा, अरुण वर्मा, दानिश और कपिल के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पुलिस ने वसीम अकरम उर्फ चपटा निवासी सरावा थाना खरखौदा मेरठ, विनय उर्फ रिंकू निवासी गांव बिजौली मेरठ और अरुण वर्मा निवासी शास्त्रीनगर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ढाई लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और एक किलो चांदी बरामद की गई। आभूषणों की कीमत आठ लाख रुपये है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और बाइक-कार भी बरामद की गई है।
एएसपी सिटी ने बताया कि उक्त गिरोह में शामिल सदस्य अलग-अलग जनपदों और राज्यों में बंद मकानों को निशाना बनाते हैं। पकड़ में आया सराफ अरुण वर्मा इनसे चोरी के आभूषण लेकर धातु को गलाते हुए सिल्ली या ईंट में तब्दील कर देता है।
वसीम उर्फ चपटा पर दर्ज हैं 21 केस
वसीम उर्फ चपटा शातिर चोर है। इसके खिलाफ अलीगढ़ में तीन, मेरठ में छह, मुरादाबाद में दो, गाजियाबाद में दो, गौतमबुद्धनगर में दो, छत्तीसगढ़ में तीन, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में एक एक केस दर्ज है। वहीं विनय उर्फ रिंकू पर चार केस दर्ज हैं।

तीन और मकानों में किया था चोरी का प्रयास
शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि 13 मार्च को चार आरोपी कार और बाइक लेकर बिजनौर आए थे। इन्होंने कार बैराज रोड पर छोड़ दी। इसके बाद एक-एक कर तीन मकानों में चोरी का इरादा बनाया। हालांकि इनमें ये घुस नहीं सके। बाद में चौथा मकान बंद मिला तो उसमे चोरी करके भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन्हें ढूंढते हुए मेरठ तक जा पहुंची थी।