{"_id":"6a4e70ec0baece63df0b313d","slug":"up-yogesh-bhadauda-a-criminal-carrying-a-reward-of-1-lakh-arrested-in-kashipur-a-country-made-pistol-wa-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक लाख का इनामी बदमाश योगेश भदौड़ा काशीपुर से गिरफ्तार, 46 मुकदमे हैं दर्ज; कोर्ट ने किया था भगौड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक लाख का इनामी बदमाश योगेश भदौड़ा काशीपुर से गिरफ्तार, 46 मुकदमे हैं दर्ज; कोर्ट ने किया था भगौड़ा घोषित
Wed, 08 Jul 2026 09:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:17 PM IST
सार
Meerut News: वेस्ट यूपी का कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, उसके बाद से फरार चल रहा है। यूपी की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ऐसे में वह उत्तराखंड में गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
योगेश भदौड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश योगेश भदौड़ा को आईटीआई थाना पुलिस ने ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे डायल-112 टीम से सूचना मिली कि चैती मेला मार्ग पर एक खंडहर के पास पिलखन के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। सूचना पर एसआई हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौड़ा निवासी योगेश मलिक उर्फ योगेश भदौड़ा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि योगेश भदौड़ा के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और शामली समेत विभिन्न जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के 46 मुकदमे दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस की टॉप-25 हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल रहा है।
उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में योगेश भदौड़ा सिद्धार्थनगर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ और कोर्ट की ओर भगोड़ा घोषित किए जाने के मामले में फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में योगेश भदौड़ा सिद्धार्थनगर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ और कोर्ट की ओर भगोड़ा घोषित किए जाने के मामले में फरार चल रहा था।