सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update Meerut: Dense Fog and Cold Wave Continue to Trouble People in Early February in Modipuram

Weather Update Meerut: कोहरे से नहीं राहत, फरवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

मोदीपुरम में फरवरी की शुरुआत में भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं।

Weather Update Meerut: Dense Fog and Cold Wave Continue to Trouble People in Early February in Modipuram
मेरठ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मोदीपुरम क्षेत्र में फरवरी की शुरुआत के बावजूद ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और करीब 11 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। इससे तापमान में गिरावट बनी रही और दिनभर ठंड का एहसास रहा। बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: Meerut: दिन निकलते ही मुठभेड़, मोती कारोबारी के घर डकैती के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आगामी दो दिनों तक कोहरा बना रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे मौसम में सतर्कता बरतना जरूरी है।
 

अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे लोग
बढ़ती ठंड के चलते लोग सुबह-शाम अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी पारस सोम की उम्र पर आज अदालत में अहम सुनवाई, नाबालिग होने का किया दावा 

कोहरे से बढ़ रही हैं ये परेशानियां
-घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे कई समस्याएं सामने आ रही हैं।
-सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
-ट्रेन और उड़ानों में देरी 
-सांस लेने में तकलीफ, दमा और एलर्जी की समस्या
-आंखों में जलन और पानी आना
-हृदय व फेफड़ों के मरीजों को ज्यादा परेशानी
-सर्दी, खांसी और जोड़ों के दर्द में बढ़ोतरी
-घने कोहरे के दौरान कई स्थानों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह जाती है, जिससे वाहन चलाना खतरनाक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed