पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP Weather: Heavy rain in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat and Shamli, weather became pleasant

West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और शामली में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना; किसान भी खुश

Sun, 05 Jul 2026 06:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 05 Jul 2026 06:29 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ समेत आसपास के जिलों में रविवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बारिश कई फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। अगले दो दिन तक कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन
West UP Weather: Heavy rain in Meerut, Muzaffarnagar, Baghpat and Shamli, weather became pleasant
बागपत में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर और आसपास के जिलों में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया। सुबह से ही तेज धूप और बादलों की लुका-छिपी के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन दोपहर बाद अचानक हुए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन



 

बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले 
लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं थी। खरीफ फसलों की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद जगी है। मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वातावरण में नमी की अधिकता और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के चलते दोपहर बाद बारिश हुई। उन्होंने आगे कहा कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। उन्होंने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे उमस से पूरी तरह निजात मिल सकेगी। रविवार की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के साथ-साथ मानसून के सक्रिय होने के भी संकेत दिए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 136 रहा।
 
विज्ञापन

शामली में भी बारिश
शामली जिले में भी खूब बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कस्बों में सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन में कुछ दिक्कतें हुईं। जिले में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में भी 9.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 
 

बागपत में किसानों के चेहरे खिले
बागपत में हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खुशी से भर दिए, जिन्होंने इसे धान की फसल के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों के साथ-साथ किसानों में भी उत्साह देखा गया।
 

मुजफ्फरनगर में भी राहत, 9 मिमी वर्षा दर्ज
मुजफ्फरनगर जिले में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है।

ये भी देखें..
Baghpat: छपरौली में 1300 किलो मिलावटी मावा जब्त किया, गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया, दिल्ली हो रही थी सप्लाई
 

सहारनपुर में कई सड़कों पर जलभराव, गर्मी से राहत 
सहारनपुर में रविवार को बारिश से एक और जहां कहीं सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिली। शाम तक घने बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed