सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   West UP Weather: Western Disturbance Changes Weather Mood: Rain and Strong Winds Bring Relief from Heat

West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, किसानों के चेहरे खिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेरठ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की फसलों को भी फायदा होने की संभावना है।

West UP Weather: Western Disturbance Changes Weather Mood: Rain and Strong Winds Bring Relief from Heat
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली समेत सभी जिलों में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

Trending Videos


बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण सुहावना हो गया। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं वातावरण में मौजूद प्रदूषण के स्तर में भी कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सोना न खरीदने की अपील से बढ़ी बेचैनी, सराफा कारोबारियों की सरकार से गुहार, 50 हजार परिवारों पर संकट

अगले दो दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस से अड़तालीस घंटे तक जिले में मौसम का मिला-जुला असर बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। हवा में नमी बढ़ने से वातावरण पूरी तरह बदला हुआ महसूस हो रहा है और आसमान पर अब भी घने बादल छाए हुए हैं।

बारिश से फसलों को मिलेगा लाभ
मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को भी राहत मिली है। इस समय हो रही बारिश गन्ना, धान की पौध, सब्जियों और चारे वाली फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई की आवश्यकता कम होगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होने की संभावना है। इसके अलावा आम और लीची के बागों को भी हल्की बारिश से फायदा मिल सकता है।

तेज आंधी से किसानों की बढ़ी चिंता
हालांकि तेज आंधी किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है। तेज हवाओं के कारण आम के बागों में फल गिरने और शाखाएं टूटने का खतरा बना हुआ है। केले और सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed