{"_id":"6ad51f5c53395751d20c53ac","slug":"youth-and-farmers-will-be-the-rlds-election-issues-aishwarya-raj-singh-meerut-news-c-14-1-mrt1027-1334188-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा और किसान होगा रालोद का चुनावी मुद्दा : ऐश्वर्या राज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा और किसान होगा रालोद का चुनावी मुद्दा : ऐश्वर्या राज सिंह
विज्ञापन
- रालोद प्रदेशाध्यक्ष बोले-समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही पार्टी
- पहली बार आगमन पर जनपद में अनेक जगहों पर हुआ स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। हम समाज के बंटवारे की बात नहीं करते। रालोद एनडीए के साथ मिलकर युवा और किसानों के अधिकारों के मुद्दों के साथ 2027 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी। किसानों को गन्ने का भाव लागत से डेढ़ गुना दिलाने का काम किया जाएगा। रालोद को कितनी सीट मिलेंगी, यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।
रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेरठ की क्रांतिकारी भूमि पर आए हैं। उन्होंने कहा कि रोहटा ब्लॉक में समरसता सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। रालोद मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जब एनडीए में शामिल हुए तो सरकार से किसानों के गन्ने के भाव की बात की। इसके बाद गन्ने का भाव 400 रुपये मिलना शुरू हुआ।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के काम भी गिनाए। उन्होंने कहा, पश्चिम उप्र में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा पुराना है। रालोद एनडीए से हाईकोर्ट बेंच पर बात करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे युवाओं के आंदोलन पर कहा कि युवाओं की समस्याओं का सम्मान करते हैं। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। चुनाव की प्रक्रिया जायज है। विपक्ष का काम सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का विरोध करना है। इस अवसर पर सांसद राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विधायक गुलाम मोहम्मद, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लापुर, विवेक बाफर, रणवीर दहिया, विनय प्रधान, रवि भारत चिकारा, अभिषेक चौधरी, संगीता दोहरे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से देहात तक किया गया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
- ऐश्वर्या राज सिंह का गंगा एक्सप्रेसवे, तेजगढ़ी चौराहा, चौधरी चरण सिंह विवि, कंकरखेड़ा समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कमिश्नरी चौराहा स्थित धनसिंह कोतवाल, कचहरी पूर्वी गेट पर डॉ. आंबेडकर प्रतिमा, चौधरी चरण सिंह पार्क में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --