सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   19 solar panels installed on a community building were stolen.

Mirzapur News: सामुदायिक भवन पर लगीं 19 सोलर पैनल प्लेटें चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
19 solar panels installed on a community building were stolen.
विज्ञापन
अहरौरा। नई बाजार स्थित सामुदायिक भवन की छत पर लगा 10 किलो वाट की 19 सोलर पैनल प्लेटें सोमवार की रात चोरी हो गया। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नई बाजार में स्ट्रीट लाइट को विद्युत कटौती के दौरान आपूर्ति के लिए सामुदायिक भवन की छत पर सोलर सिस्टम पांच वर्ष पूर्व 14वें वित्त आयोग की धनराशि से क्रय करके लगाया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos

मामले में वार्ड नंबर छह नई बाजार की सभासद सीता जायसवाल ने आरोप लगाया कि काफी दिनों से सोलर सिस्टम खराब था। कई बार बनवाने के लिए पालिका के जिम्मेदारों ने आश्वासन दिया पर बनवाया नहीं जा सका। इसके चलते निष्प्रयोज्य पड़े सोलर सिस्टम की 24 प्लेटों में से 19 चोर खोल कर ले गए। इसकी अनुमानित कीमत तकरीबन चार लाख से अधिक है।थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि नगर में विद्युत आपूर्ति न रहने पर प्रकाश की व्यवस्था सोलर सिस्टम से की गई थी। पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed