सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power failure due to technical fault, 50 thousand people affected

Mirzapur News: तकनीकी गड़बड़ी से बिजली गुल, 50 हजार की आबादी प्रभावित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to technical fault, 50 thousand people affected
विज्ञापन
लालगंज। विकासखंड क्षेत्र के 25 गांव मंगलवार को दिनभर बिजली संकट से जूझते रहे। उपकेंद्र के केबल बॉक्स की इनकमिंग लाइन में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इससे लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
Trending Videos

सुबह आपूर्ति बंद होते ही बाजारों में बिजली आधारित प्रतिष्ठान ठप हो गए। आटा चक्की, वेल्डिंग कार्यशालाएं, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर सेंटर और ऑनलाइन सेवा केंद्रों का काम प्रभावित रहा। छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को पानी और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कत झेलनी पड़ी। इस संबंध में अवर अभियंता अभिषेक मौर्य ने बताया कि इनकमिंग केबल में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए तकनीशियन लगातार कार्य कर रहे हैं। फॉल्ट को शीघ्र ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed