{"_id":"6a6a52289a0676e1f40d7fc8","slug":"26-out-of-53-government-high-schools-lack-electricity-how-can-smart-classes-function-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-158386-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 53 में से 26 राजकीय हाईस्कूलों में बिजली ही नहीं, कैसे चले स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 53 में से 26 राजकीय हाईस्कूलों में बिजली ही नहीं, कैसे चले स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
विद्युत विहीन नेवढि़या हाईस्कूल, संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले के 53 में 26 राजकीय स्कूलों में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। इसके कारण स्मार्ट क्लास का संचालन ही नहीं हो पा रहा है। जिले में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए उपकरण तो भेज दिए गए हैं, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में कक्ष संचालन के लिए बुनियादी सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं हैं। कहीं कक्ष नहीं है तो कहीं बिजली नहीं है।
नगर के महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में उन्नत किस्म की अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है। वहां महत्वपूर्ण उपकरण भी हैं, लेकिन संचालन के लिए न तो कोई अनुदेशक है और न ही कोई शिक्षक।
व्यावसायिक शिक्षा के एक अनुदेशक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कभी-कभी संचालन करते हैं। मान्यवर कांशीराम राजकीय इंटर कॉलेज में एक स्मार्ट टीवी उपलब्ध है, लेकिन अन्य उपकरणों को रखने के लिए जगह नहीं है। कमोबेश यही स्थिति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विंध्याचल की भी है।