{"_id":"6a6a5218d6f005bd1009856e","slug":"trailer-fell-into-a-ditch-near-bhutahiya-bridge-driver-dead-mirzapur-news-c-20-vns1017-1485453-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भुतहिया पुलिया के पास खाई में गिरा ट्रेलर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भुतहिया पुलिया के पास खाई में गिरा ट्रेलर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट/राजगढ़। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थानाक्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास मंगलवार की रात राखड़ लदा ट्रेलर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रेलर ग्राम सभा रामपुर बरहो रमसगरा बस्ती निवासी ट्रक चालक प्रमोद कुमार (24) की मौत हो गई। खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केबिन में फंसे चालक को बचाने के लिए पुलिस करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाती रही, मगर सफलता नहीं मिली।
राखड़ लेकर ट्रेलर रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। रात करीब 11 बजे खाड़पाथर से आगे बढ़ने पर भुतहिया पुलिया के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में चली गई। हादसे में चालक-खलासी ट्रेलर के केबिन में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में हाथीनाला और पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह भी साथियों के साथ पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गए। ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक को निकालने में काफी कठिनाई हुई। बाद में गैस कटर मिस्त्री को बुलाकर ट्रेलर की बॉडी काटी गई, लेकिन चालक केबिन में बुरी तरह फंसा रहा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भोर में क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रमसगरा निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक करीब तीन से चार घंटे तक जीवित था। उसे बचाने के लिए पुलिस, स्थानीय लोगों और उनकी टीम ने हरसंभव प्रयास किए लेकिन केबिन में फंसे होने के कारण समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। हाथीनाला प्रभारी निरीक्षक उदयभान राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना में खलासी सुरक्षित है।