सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना 

सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना 

Mirzapur Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोहिया ट्रस्ट स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 76 वां जन्मदिन समता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना की तो वहीं सपा जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल बांटे।
Trending Videos

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। जन्मदिन पर कार्यालय को फूलाें व गुब्बारों से सजाया गया था। इस अवसर     पर पार्टीजनों ने केक काट कर     सपा मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाजनों ने एक     दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोकगायक    बद्री, कवि राजेश यादव और रवि यादव ने अपने गीताें से वातावरण में चार चांद लगा दिया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती यादव ने पार्टी पदाधिकारियाें के साथ जिला अस्पताल व महिला अस्पताल       में जाकर मरीजों के बीच          फल      का वितरण किया। इस दौरान देवी प्रसाद चौधरी, श्याम नारायण यादव, रमाशंकर सिंह पटेल, रामजी मौर्य, सुभाष पटेल, लक्ष्मण ऊमर, संजय यादव, बब्बूलाल यादव, नीता सिंह, राजेश्वर यादव, आदर्श यादव, अजय यादव, अजय ओझा, ज्ञानेंद्र सिंह, मुस्ताक अहमद, दिनेश्वरपति, सोकिम अहमद, नागेश उपाध्याय, राजकुमार केशरी, सुरेश यादव, अक्षयवर केशरवानी, राधेश्याम यादव सहित बड़ी संख्या                  में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed