सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A teenager drowned in the Ganges while bathing with a friend, just a day before the wedding of his two sisters.

Mirzapur News: दो बहनों की शादी से एक दिन पहले गंगा में नहाते समय किशोर साथी के साथ डूबा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A teenager drowned in the Ganges while bathing with a friend, just a day before the wedding of his two sisters.
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर दो लोगों के डूबने के बाद लगी भीड़। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। दो बहनों सानिया और संयुक्ता की शादी से पहले दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर फतहां घाट पर स्नान करते समय आरुष खान (17) और उसका साथी नैतिक (14) डूब गए। सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। आक्रोशित परिजनों ने घाट के सामने एसपी आवास के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा कर जाम हटाया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। ढाई घंटे बाद आरुष खान के शव को बरामद किया गया। प्रतापनगर, मेट्रो सब्जी मंडी नई दिल्ली निवासी नैतिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात के अर्जुनपुर गांव निवासी फिरोज खान अपनी पत्नी रिक्की, तीन बेटों और दो बेटियों के साथ दिल्ली में रहता है। वहां पर मजदूरी करता है। साथ में पुुत्र आरुष खान भी मजदूरी करता था। पुत्री सानिया और संयुक्ता की शादी तय थी। एक महीने पहले फिरोज परिवार के साथ अर्जुनपुर गांव आए।
विज्ञापन

16 जून को दोनों बेटियों सानिया और संयुक्ता की शादी तय थी। सानिया की बरात जिगना और संंयुक्ता की बरात हरिहरपुर बेदौली से आनी है। शादी में शामिल होने के लिए फिरोज के साथ दिल्ली से भी मित्र और रिश्तेदार आए थे। आरुष खान (17) सोमवार की दोपहर अपने दिल्ली वाले साथ नैतिक (14) और अन्य साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर पहुंचा।
वहां पर सभी स्नान कर रहे थे। नैतिक गहरे जल में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आरुष गया तो वह भी डूब गया। बचाने में दो अन्य साथी भी डूबने लगे। डूबता देख स्थानीय नाविको ने दो किशोरों को बचाया। परिजनाें को सूचना दी। परिजन बच्चों की तलाश न होने का आरोप लगाते हुए घाट के सामने जाम लगा दिए। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने परिजनों को समझा कर एसडीआरएफ टीम और गोताखोर बुलाकर खोज शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed