{"_id":"6a30ff7bc23a153a5b0b8f95","slug":"cattle-smuggler-shot-in-encounter-three-arrested-in-mirzapur-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस व बदमाशों के बीच भिड़ंत, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस व बदमाशों के बीच भिड़ंत, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा और पिकअप से पांच मवेशी बरामद हुए हैं।
पुलिस के गिरफ्त में घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार की सुबह विजयपुर पहाड़ी पर मुठभेड़ में एक तस्कर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। साथ ही उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया है। बदमाशों के पास से एक तमंचा और पिकअप से पांच मवेशी बरामद हुए हैं।
क्या है पूरा मामला
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन से गो-वंश ले जाया जा रहा है। थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा गैपुरा से पिकअप वाहन का पीछा किया गया तो आरोपी लालगंज की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी कर दी। आरोपी द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया गया।
बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। थाना विंध्याचल पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक गो-तस्कर को गोली लगी जो गिर गया। पुलिस ने घायल सहित दो अन्य गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्कर की रोहित यादव निवासी बलौनी खुर्द पोस्ट बसिला थाना चंदौली जनपद चंदौल के रूप में पहचान हुई।
दो अन्य आरोपी अशोक यादव निवासी ग्राम डोहिल थाना चंदौली जनपद चंदौल, राजीव तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर पोस्ट नदिनी थाना विंध्याचल का है। इनके पास से तमंचा व खोखा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे गो-तस्करी करते हैं और बिहार में ले जाकर बेचते हैं।