सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Camps organized in blocks to mark the completion of 12 years of the Central Government; information provided about schemes.

Mirzapur News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉकों में लगे शिविर, योजनाओं की दी जानकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Camps organized in blocks to mark the completion of 12 years of the Central Government; information provided about schemes.
कोन ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में गोदभराई करते ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष ल
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को जिले के विभिन्न ब्लाॅक मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले और जागरूकता कार्यक्रम हुए। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कई स्थानों पर आंगनबाड़ी विभाग की ओर से गोद भराई कार्यक्रम भी हुए। चील्ह: कोन ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने किया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। पड़री: पहाड़ी ब्लॉक सभागार में पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने करोड़ों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय सहित अन्य रहे। हलिया: विकासखंड सभागार में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने विकसित भारत के संकल्प तथा ग्रामीण विकास कार्यों पर चर्चा की। सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया। जमालपुर: ब्लॉक सभागार में भी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। जिगना: तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से विकास का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। चुनार: नरायनपुर ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य, कृषि, महिला कल्याण और लघु सिंचाई विभाग ने योजनाओं का प्रदर्शन किया। कछवां: शिविर में विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने सरकार को गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए लाभकारी बताया। लालगंज: ब्लाॅक सभागार में हुए कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने कहा कि पिछले वर्षों में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed