सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A video of extortion from tourists in the name of parking at Lakhaniya Dari has gone viral on social media.

Mirzapur News: लखनिया दरी पर पर्यटकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A video of extortion from tourists in the name of parking at Lakhaniya Dari has gone viral on social media.
पर्यटक केंद्र वसूली वायरल फोटो।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अहरौरा। पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर ठेकेदार के गुर्गों के पर्यटकों की पिटाई, अवैध वसूली और दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सैलानियों ने उत्पीड़न से निजात की गुहार लगाई है। पर्यटकों से आए दिन ठेकेदार के गुर्गों के मारपीट किए जाने का आरोप है।
Trending Videos

क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर सैलानियों और पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला आए दिन सामने आता है। वीडियो मामले में सैलानियों का आरोप है कि पार्किंग के नाम पर सड़क पर ही बाकायदा रस्सी बांधकर बोर्ड लगाकर अवैध वसूली कराई जा रही है। जिला प्रशासन की अनदेखी कर रहा है। वन विभाग की ओर से दिए गए ठेके को ही चुनौती देते हुए काश्तकारों ने बताया कि स्वामित्व के लिए मामला रवि अस्थाना से विवादित है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। राजस्व अभिलेखों में वन विभाग की भूमि पर्यटन स्थल क्षेत्र में है ही नहीं। बावजूद इसके वन विभाग ठेका देकर जबरन सड़क के किनारे खड़े वाहनों से वसूली करा रहा है। सैलानियों ने बताया कि पर्यटन स्थल पर कोई निर्धारित पार्किंग स्थल चिह्नित नहीं किया गया है। न ही सैलानियों के लिए मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध कराई गई हैं। विरोध करने पर ठेकेदार के कर्मचारी अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
वन विभाग की तरफ से पार्किंग का ठेका नियमों के अंतर्गत ही जारी किया गया है। ठेकेदार की शिकायत काफी मिल चुकी है। प्रकरण की पूरी जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-हिमांशु श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed