सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the case of hostage taking, the accountant lodged an FIR against two people including the headman's husband.

Mirzapur News: बंधक बनाने के मामले में लेखपाल ने प्रधानपति समेत दो पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
In the case of hostage taking, the accountant lodged an FIR against two people including the headman's husband.
विज्ञापन
भावां। मड़िहान तहसील परिसर में सोमवार को रैकरी गांव से आए 300 लोगों के क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार सिंह को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
Trending Videos

लेखपाल ने बताया कि गांव में शौचालय के नाम पर जमीन है। जहां ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति रामकेश बिंद पक्के मकान का निर्माण करा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देशन पर शनिवार की देर रात 10 बजे के करीब पुलिस बल के साथ ढलाई का काम रुकवा दी। इससे खुन्नस खाए प्रधान पति ने सोमवार को तीन सौ ग्रामीणों के साथ आकर तहसील में हंगामा किया। गांव के जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए। बताया कि लगभग चार वर्ष पहले ही गांव के शौचालय की जमीन पर कब्जे के मामले में लगभग 135 लोगों पर मुकदमा लंबित है। तहसील परिसर में पहुंची उग्र भीड़ ने क्षेत्रीय लेखपाल को देखते ही पकड़ कर बंधक बना लिया। साथी लेखपालों ने किसी तरह छुड़ाया। लेखपाल ने एसडीएम कोर्ट में भागकर जान बचाई। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्रधानपति रामकेश, छोटेलाल और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed