सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Establish control rooms at block level: DPRO

ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करें : डीपीआरओ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Establish control rooms at block level: DPRO
विज्ञापन
-संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त एडीओ पंचायत, सचिव, बीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आज से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), पंचायत सचिव, बीसी, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने एडीओ पंचायत से कहा कि प्रत्येक विकास खंड स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जिससे अभियान की प्रभावी निगरानी एवं समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं जनस्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। इसमें विशेष रूप से नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव, तालाबों की सफाई, चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स का शत-प्रतिशत निस्तारण, कचरा निस्तारण के लिए कंटेनरों की स्थापना, फॉगिंग, खराब हैंडपंपों की मरम्मत तथा जलभराव वाले स्थलों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय से बनाएं कार्ययोजना
डीपीआरओ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय स्थापित करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। ताकि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। डीपीआरओ ने निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान जन-जागरूकता गतिविधियों को भी व्यापक रूप से संचालित किया जाए, इससे आमजन को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीओ पंचायत सिटी डॉ. अनुप कुमार दुबे, ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर विभा बिंद सहित जिला कंसल्टेंट, डीपीएम व अन्य पटल सहायक जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed