{"_id":"699f54f596cb00da740a6890","slug":"accusing-the-lawn-owner-of-littering-the-grooms-brother-in-law-and-five-others-were-beaten-up-by-his-supporters-injuring-them-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-149314-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गंदगी का आरोप लगाकर लॉन मालिक ने समर्थकों के साथ दूल्हे के जीजा समेत पांच को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गंदगी का आरोप लगाकर लॉन मालिक ने समर्थकों के साथ दूल्हे के जीजा समेत पांच को पीटा, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत था लाॅन मालिक, गाली देने का विरोध करने पर बरातियों की लाठी और रॉड से की पिटाई
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। धनसीरिया गांव में मंगलवार रात आई बरात में नशे में धुत लाॅन के मालिक ने गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए गाली दी विरोध करने पर अपने समर्थकों को बुलाकर बरातियों की राॅड और डंडे से पिटाई कर दी। इसमें बरात में आए दूल्हे के जीजा जितेंद्र, सतेंद्र, सत्यम, संदीप, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। दूल्हे के जीजा की हालत को गंभीर देख मिर्जापुर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मारपीट का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी गजेंद्र तिवारी की बेटी शिखा की शादी संतनगर के रैकल गांव निवासी राजकुमार के पुत्र कुलदीप से हो रही थी। समारोह के लिए पहले से ही लाॅन बुक किया गया था। विवाह के लिए मंगलवार रात बरात धनसीरिया गांव के आद्रिका पैलेस विवाह मंडप में पहुंची। रात 11 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। बराती जलपान कर रहे थे। तभी अचानक मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बराती जलपान कर रहे थे। तभी नशे में धुत लाॅन का मालिक बरातियों पर परिसर में गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए गाली देने लगा। बरातियों की ओर से विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। विवाद के बढ़ने पर लाॅन मालिक ने फोन कर समर्थकों को बुला लिया। लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर आए, लाॅन मालिक समर्थकों के साथ मिलकर बारातियों पर टूट पड़े। जमकर पिटाई की।
इनसेट
पुलिस ने समझाकर शादी संपन्न कराई
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे के जीजा जितेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सक ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी को समझाकर मामले को शांत कराया पुलिस की मौजूदगी में द्वारपूजा और विवाह संपन्न कराया। बरात पक्ष के संदीप चौबे राजगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोट
धनसीरिया गांव के लाॅन में मंगलवार रात आई बरात में लाॅन स्वामी और बरातियों में मारपीट हो गई। इसमें बरात पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी राजगढ़ में इलाज कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वेद प्रकाश पांडेय, थानाध्यक्ष,राजगढ़
Trending Videos