सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality removed 150 illegal hoardings

Mirzapur News: नगर पालिका ने हटवाए 150 अवैध होर्डिंग्स

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Municipality removed 150 illegal hoardings
नटवां में बिजली के पोल से होर्डिंग्स उतारते नगर पालिका कर्मचारी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू किया होर्डिंग्स उतारने का कार्य
Trending Videos

फोटो संख्या सात व आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग्स पर अमर उजाला के अभियान का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। बुधवार को नगर पालिका ने जंगीरोड, नटवा, शास्त्री सेतु आदि जगहों पर अभियान चलाकर 150 से अधिक होर्डिंग्स और बैनर को हटवाया।
नगर में विभिन्न जगहों पर होर्डिंग्स, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री बेतहाशा लगाई जा रही हैं। इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। मार्ग संकेतक तक नहीं दिखाई दे पा रहे थे। समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने शनिवार से अभियान चलाकर खबर प्रकाशित करना शुरू किया। शनिवार, रविवार व सोमवार को खबर का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका परिषद को ऐसे अवैध होर्डिंग्स व बैनर हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और बुधवार को सुबह से ही होर्डिंग्स हटाने का अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। कहीं भी इस प्रकार के होर्डिंग्स पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिलाधिकारी के आदेश पर यह अभियान शुरु किया गया है। यह जारी रहेगा। इससे जो संबंधित हैं वह स्वयं अपना होर्डिंग्स हटा लें नहीं तो उसे हटाया जाएगा और उसका खर्च भी वसूल किया जाएगा।
- जी लाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर

नटवां में बिजली के पोल से होर्डिंग्स उतारते नगर पालिका कर्मचारी, स्रोत संवाद

नटवां में बिजली के पोल से होर्डिंग्स उतारते नगर पालिका कर्मचारी, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed