{"_id":"6a3990e5ea05f02e2505978d","slug":"allegation-of-misconduct-demand-for-action-against-sikhar-bdo-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-155847-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अभद्रता का आरोप, सीखड़ बीडीओ पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अभद्रता का आरोप, सीखड़ बीडीओ पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करते ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले ग्राम सचिवों सीखड़ के बीडीओ की अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्राम सचिवों ने आरोप लगाया कि सीखड़ के बीडीओ ग्राम सचिवों का उत्पीड़न करते हैं। महिला सचिवों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि इसके पहले भी उनके खिलाफ डीएम और सीडीओ से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कहा कि जिले के किसी भी ब्लॉक के कर्मचारी ऐसे बीडीओ के साथ कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में सीडीओ विशाल कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष दुबे, राजाराम, मनीष कुमार मौर्य आदि थे।