सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traffic jam caused by bad road; commuters distressed in the scorching heat.

Mirzapur News: खराब सड़क से लग रहा जाम तपती धूप में राहगीर परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam caused by bad road; commuters distressed in the scorching heat.
नरायनपुर में ध्वस्त मार्ग के चलते कड़कड़ाती धूप में लग रहा जाम, संवाद
विज्ञापन
नरायनपुर। पुलिस चौकी नरायनपुर से शेरपुर हाईवे तक जाने वाला मार्ग बदहाल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से आए दिन जाम लगता है, इससे राहगीर और वाहन चालक तपती धूप में घंटों फंसे रहने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले बना यह मार्ग कई स्थानों पर टूटकर छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से केवल गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। इससे सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के गुजरने पर उड़ने वाली धूल से बाजार क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने पर चौकी पुलिस को कड़ी धूप में घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पसीने से तरबतर होकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में जुटे रहते हैं। राकेश सिंह, अनिल सिंह, केशरी सिंह, आनंद सिंह, कमलेश यादव, शशांक सिंह, मनोज गुप्ता और शिव जायसवाल समेत क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed