{"_id":"6a3991150de80425780eab5c","slug":"smart-meter-consumers-will-automatically-receive-online-bills-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-155858-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को स्वत: मिलेंगे ऑनलाइन बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को स्वत: मिलेंगे ऑनलाइन बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जिले के 3.20 लाख में से 1.70000 उपभोक्ताओं के यहां लग चुके हैं स्मार्ट मीटर
मिर्जापुर। जिले के 3.20 लाख में से 1.70000 स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को अब स्वत: ऑनलाइन बिल जुलाई से पंजीकृत मोबाइल पर मिलेंगे। जिनके यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगा है वहां शीघ्र ही लगाया जाएगा।
पावर कॉरपोरेशन के निर्देशानुसार अब सभी इलेक्ट्रॉनिक मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदला जा रहा है। विद्युत मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता अंकुर अवस्थी ने बताया कि सभी इलेक्ट्रानिक मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदला जाना है। कुछ माह पूर्व अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है और उसे प्रीपेड कर दिया जाता था। इस पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए थे और पूरे प्रदेश में हुए विरोध के बाद स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने पर बैन कर दिया गया। लेकिन स्मार्ट मीटर पूर्ववत स्थापित किए जाते रहे।