सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mehndi procession taken out in memory of the martyrdom.

Mirzapur News: शहादत की याद में निकला मेहंदी का जुलूस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mehndi procession taken out in memory of the martyrdom.
हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में तरकापुर से निकला मेहंदी का जुलूस । स्रोत- सोशल मीडिय
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुहर्रम पर सोमवार देर शाम तरकापुर इमाम चौक से पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भतीजे और इमाम हसन अलैहिस्सलाम के बेटे हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की याद में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। मेहंदी की जियारत के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाओं और पुरुषों ने फूल-मालाएं पेश कर अपनी-अपनी मन्नतें व मुरादें मांगी।

नज़र-ओ-नियाज के बाद मेहंदी इमाम चौक से उठाई गई और कर्बला की ओर रवाना हुई। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन और या कासिम की सदाएं बुलंद कर रहे थे। पूरे रास्ते लोग मेहंदी की जियारत करते रहे और दुआएं मांगते रहे। शिया समुदाय के लोग नौहाख्वानी और मातम करते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस संकट मोचन, वासलीगंज, बाटा चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमुहानी, टेढ़ी नीम, नारघाट और बल्ली के अड्डे से होते हुए अपने पारंपरिक मार्ग से इमामबाड़ा पहुंचकर खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed