सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Anti-erosion work will be done in Bhatauli at a cost of Rs 4.28 crore.

Mirzapur News: भटौली में 4. 28 करोड़ से होंगे कटानरोधी कार्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anti-erosion work will be done in Bhatauli at a cost of Rs 4.28 crore.
विज्ञापन
सिटी ब्लाॅक क्षेत्र भटौली को बाढ़ व कटान से बचाने के लिए बृहस्पतिवार से मिर्जापुर नहर प्रखंड की तरफ से कटानरोधी कार्य शुरू हुआ। भूमि पूजन कर मझवां भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने शुभारंभ किया। दिया है। इससे ग्रामीणों में हर्ष है।
Trending Videos

मझवां विधायक ने कहा बाढ़ के चलते भटौली गांव जहां चारों तरफ पानी से घिर जाता है। ग्राम प्रधान नरायन निषाद ने कहा बाढ़ के चलते भटौली गांव में विशेष तौर पर तटवर्ती क्षेत्रों में बसे निषाद बस्ती के गई घर अबतक गंगा में समाहित हो चुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया 4. 28 करोड़ रुपये की लागत से निषाद बस्ती में 240 मीटर कटानरोधी कार्य कराया जाएगा।
बारिश से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कटान रोकने के लिए लोहे की जाली के साथ ही पत्थर की पिचिंग कराई जाएगी। इस दौरान दिलमन देवरिया पूर्व प्रधान रमाकांत मिश्रा, तहसीलदार पांडेय, सहायक अभियंता उमेश दुबे, अवर अभियंता गुलाबचंद्र राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed