{"_id":"69d806ec26e1df13c3048ea8","slug":"the-body-of-the-auto-driver-who-drowned-in-the-sukhdariya-falls-was-found-in-a-rocky-crevice-after-18-hours-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151644-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सुखदरिया जलप्रपात में डूबे ऑटो चालक का शव 18 घंटे बाद चट्टान के दर्रे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सुखदरिया जलप्रपात में डूबे ऑटो चालक का शव 18 घंटे बाद चट्टान के दर्रे में मिला
विज्ञापन
सुखदरिया जलप्रपात में डूबे सैलानी ऑटो चालक मृतक सन्नी खान की फाइल फोटो, सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुखदरिया जलप्रपात में बुधवार की शाम डूबे ऑटो चालक सैलानी सन्नी खान का शव 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार की सुबह 11 सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चट्टान के दर्रे से निकाला।
चंदौली के पड़ाव क्षेत्र स्थित चौरहट निवासी ऑटो चालक सन्नी खान (25) बुधवार को मित्र दिलशाद के साथ सलमान के घर बाराडीह गया था। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बनाया।
तीनों पिकनिक मनाने लखनिया दरी जलप्रपात पर पहुंचे तो वहां तालाबंदी थी। जंगल के रास्ते तीनों शाम पांच बजे सुखदरिया पहुंच गए जहां मौज मस्ती के दौरान नहाते समय पैर फिसलने पर गहरे पानी में जाने से सन्नी खान डूब गया। मित्रों ने आनन- फानन में पुलिस को सूचना दी।
चुनार से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। खोजबीन के बावजूद अंधेरा होने के चलते रात में सन्नी का पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार के सुबह एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने पत्थर के दर्रे में फंसे शव को खोज निकाला। सन्नी ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसके डेढ़ साल की पुत्री तथा छह माह का पुत्र है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गहरे पानी में जाने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos