सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for smuggling drugs worth Rs 5 crore from Bhadohi-Jaunpur border to Varanasi

Mirzapur News: भदोही-जौनपुर सीमा से खरीदकर वाराणसी ले जा रहे थे पांच करोड़ का मादक पदार्थ, तीन गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for smuggling drugs worth Rs 5 crore from Bhadohi-Jaunpur border to Varanasi
कछवां थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया एमडीएमए । स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
कछवां पुलिस और सर्विलांस की टीम ने बृहस्पतिवार को भैंसा नहर तिराहे से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच करोड़ रुपये का मादक पदार्थ (एमडीएमए) बरामद किया। आरोपियों ने मादक पदार्थ को जनपद भदोही-जौनपुर की सीमा पर एक व्यक्ति से खरीदा था। उसे वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जा रहे थे। एमडीएमए का प्रयोग रेव पार्टी और नाइट क्लबों में लोग नशे के लिए करते हैं।
Trending Videos

एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस और कछवां थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष कनिष्क आर जमकर ने बृहस्पतिवार को कछवां के भैंसा नहर तिराहे से कछवां के बरैनी निवासी इंद्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला, विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह, व अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही निवासी ग्राम बरैनी थाना कछवां को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1. 170 किलो अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए), चार मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कागजात प्रस्तुत न करने पर बाइक को भी सीज कर दिया गया है। बताया कि जिले में गांजा, हेरोइन की ब्रिकी, अफीम की खेती करके तस्करी करने वाले पकड़े गए हैं। पहली बार एमडीएमए पकड़ा गया है। जिले में एमडीएमए का प्रयोग तो नहीं होता है। एएसपी सिटी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पता किया जा रहा है कि इस मादक पदार्थ को किससे लेकर आ रहे थे। एमडीएमए को वाराणसी लेकर जा रहे थे। इसका भी पता लगाया जाएगा कि वहां पर किस क्लब, स्थान या पार्टी में इसकी खपत होने जा रही थी। मेडिकल काॅलेज के सहायक आचाार्य डाॅ. पंकज पांडेय ने बताया कि एमडीएमए (मेथिलीन डाइऑक्सीमेथैम्फेटामाइन) एक अवैध दवा है। जो उत्साह, खुशी का तीव्र अनुभव देती है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करने वाला पदार्थ है। जो डोपामाइन के उच्च स्तर को बढ़ाता है। डोपामाइन मस्तिष्क का एक रासायनिक पदार्थ है जो आनंद से जुड़ा होता है। इस मादक पदार्थ का प्रयोग लोग पार्टियों व क्लबों में करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed