सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Citizens demonstrated to get Chunar Postmortem House operational.

Mirzapur News: चुनार पोस्टमार्टम हाउस चालू कराने के लिए सपाजनों ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Citizens demonstrated to get Chunar Postmortem House operational.
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस को शुरू कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।
Trending Videos

सपाजनों ने कहा कि कई महीनों से चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस बंद है। पोस्टमार्टम हाउस यह कहकर बंद कर दिया गया है कि पोस्टमार्टम हाउस में कंप्यूटर नहीं है जबकि इस समय उच्चीकृत पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है। केवल प्रशासनिक लापरवाही के कारण पोस्टमार्टम हाउस में कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस बंद होने से चुनार, जमालपुर, अदलहाट व अहरौरा के लोगों को शवों के पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस में कार्य नहीं शुरू हुआ तो समाजवादी पार्टी अनश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान शीतला प्रसाद सिंह यादव, हाजी निजाम,शिवपूजन यादव, रामकेश मौर्य, शैलेंद्र पटेल, शंभू सोनकर, राजेश निषाद, नागेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed