फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Atal Ji's life remains a source of inspiration for millions of countrymen even today.

Mirzapur News: अटल जी का जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत

Mon, 17 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Atal Ji's life remains a source of inspiration for millions of countrymen even today.
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि देकर किया स्मरण
विज्ञापन

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार कक्ष में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट नेतृत्व से देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने राजनीति में शुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में शरदिंदुमणि त्रिपाठी, गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed