{"_id":"6a82208172d4ca749e030eda","slug":"shopkeepers-body-found-hanging-in-medical-store-wife-had-been-at-her-parents-home-for-six-months-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159421-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पत्नी थी छह महीने से मायके, मेडिकल स्टोर में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पत्नी थी छह महीने से मायके, मेडिकल स्टोर में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। जफरपुरा गांव में शुक्रवार रात नौ बजे अभय पटेल (28) का शव मेडिकल की दुकान में फंदे से लटका मिला। खोजते हुए दुकान पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलाकर शटर तुड़वाया और शव को फंदे से उतरवाया। भाई मनीष पटेल ने बताया कि उसकी पत्नी बिसौरा गांव निवासी अंजू देवी छह महीने से मायके गई हुई थी। अभय काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
अभय पटेल की मेडिकल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन वह दुकान से घर आ जाता था। शुक्रवार रात युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन मेडिकल की दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर अंदर से बंद मिलने पर उन्होंने तुरंत मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। अभय का एक बेटा है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है।