फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The time has come to oust the BJP government from power: Ajay Rai

भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का वक्त आ गया : अजय राय

Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The time has come to oust the BJP government from power: Ajay Rai
देवकली इंटर कालेज में आयोजित सभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कार्यक
जमालपुर। देवकली इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को शार्को वेलफेयर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसानों, युवाओं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को सत्ता से हटाया जाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चंदा चोरी और देश बेचने में माहिर है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को रद्द किए जाने का भी मुद्दा उठाया। कहा कि जमालपुर क्षेत्र में नहरों का जो जाल बिछा है, वह कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने डीएपी की कथित कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में डीएपी की बोरी दो हजार रुपये तक ब्लैक हो रही है। गोरखपुर की घटनाओं और पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि गंभीर मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया। पेपर लीक जैसी समस्याओं को रोकने में विफल सरकार को देश के युवा हटाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अन्य दलों के 11 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आयोजक प्रदीप सिंह, शिवपूजन सिंह, लोकनाथ पटेल, विकास पांडेय, हीरालाल बियार, बुलंद सिंह, कुंदन, शिवम राय और अशोक पाठक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन डब्लू तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी, दावेदारों के नाम पर मंथन
अहरौरा। मिर्जापुर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी में मंथन तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक और राजस्थान कांग्रेस की प्रमुख नेता संगीता बेनीवाल इन दिनों मिर्जापुर के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने अहरौरा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।
एक लॉन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगीता बेनीवाल ने बारी-बारी से एकांत में मुलाकात की। बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठन को मजबूत करने और जिलाध्यक्ष पद के लिए सबसे योग्य चेहरे को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी।

पांच नामों की चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। इनके अलावा कुछ अन्य नाम भी सामने आने की संभावना है। हालांकि, कार्यकर्ताओं में इन पांच प्रमुख नामों में से किसी एक के जिलाध्यक्ष बनने की चर्चा है। रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पसंद पर्यवेक्षक के सामने रखी। सूत्रों के मुताबिक किसी एक चेहरे को लेकर कार्यकर्ताओं में अभी एक राय नहीं बन पाई है। संगीता बेनीवाल कार्यकर्ताओं की राय को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगी, जिसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। संगीता बेनीवाल 11 अगस्त से जिले में हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कर रही हैं। रविवार को उन्होंने अहरौरा के साथ जमुई, जमालपुर और अदलहाट में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ राजन पाठक मौजूद रहे। आनंद गुप्त, इरशाद आलम समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पर्यवेक्षक के समक्ष संगठन को लेकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed