सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BHU: Jyoti of Mirzapur became the champion of athletics

बीएचयू : एथलिटिक्स की चैंपियन बनीं मिर्जापुर की ज्योति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BHU: Jyoti of Mirzapur became the champion of athletics
बीएचयू में मेडल के साथ चैंपियन एथलीट मिर्जापुर की ज्योति कुमारीफोटो: सोशल मीडिया
विज्ञापन
-गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और भाला प्रक्षेप में जीता गोल्ड मेडल
Trending Videos


अदलहाट। बीएचयू में सोमवार को आयोजित एजीएएस वार्षिक खेल एंड एथलीट प्रतियोगिता में जिले की बेटी राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति कुमारी ने तीन गोल्ड मेडल जीतने के साथ मिर्जापुर का परचम लहराया है।
क्षेत्र के घरवासपुर गांव निवासी रमेश कुमार की पुत्री ज्योति कुमारी इंटर के दौरान वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में बीएससी (बायो) की छात्रा हैं। सोमवार को बीएचयू में आयोजित एजीएएस वार्षिक खेल एंड एथलीट प्रतियोगिता के गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और भाला प्रक्षेप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ बीएचयू एथलीट की चैंपियन बनी हैं। वाॅलीबॉल में टीम की कैप्टन के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ज्योति का पिछले वर्ष बीएचयू की 2025 यूजी परीक्षा के लिए स्पोर्ट कोटे से प्रवेश हुआ था। ज्योति ने बताया कि तीन गोल्ड मेडल जीतने पर उसे अपने गांव की मिट्टी की याद आ रही है। जहां उसने खेल की शुरुआत की थी। इस कामयाबी पर गांव के राम सिंह बागीस, प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, हर्ष राय, आशुतोष सिंह, गुलाब सिंह आदि ने कामयाबी पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed