फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP is engaging in politics by leveraging religious issues: Vyas Ji Gond.

भाजपा धार्मिक मुद्दों के सहारे कर रही राजनीति : व्यास जी गोंड

Mon, 13 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP is engaging in politics by leveraging religious issues: Vyas Ji Gond.
समाजवादी पार्टी के बैठक में पूर्व में  व्यासमुनि तिवारी। स्रोत- सपा
2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी : देवी प्रसाद चौधरी
विज्ञापन

कल खाद, पानी, बिजली और सड़क को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में रविवार को समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व्यास जी गोंड ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
व्यास जी गोंड ने प्रदेश सरकार और भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक मुद्दों के सहारे राजनीति कर रही है और जनता अब उसके वास्तविक चरित्र को समझ चुकी है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसान, मजदूर, युवा, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। आरोप लगाया कि सरकार की अधिकांश योजनाएं धरातल पर प्रभावी साबित नहीं हुई हैं, जबकि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। व्यास जी गोंड ने दावा किया कि प्रदेश का हर वर्ग बदलाव चाहता है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में होगी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी मंगलवार को खाद, पानी, बिजली और सड़क की समस्याओं के लिए तहसील मुख्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 25 जुलाई तक बूथ लेवल एजेंट का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए उनके फार्म भरवाएं। बैठक में पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, रविंद्र बहादुर सिंह, मुन्नी यादव, परवेज खान, आशीष यादव, अशोक यादव, रामराज पटेल, कीर्ति कोल, सतीश मिश्रा, अभय यादव, आकाश यादव और अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed