{"_id":"6a53f39eb2122f4a3904d9a3","slug":"investigation-drive-loses-steam-after-notices-issued-to-86-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-157210-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 86 को नोटिस के बाद ठंडा पड़ा जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 86 को नोटिस के बाद ठंडा पड़ा जांच अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में कोचिंग संस्थानों की जांच का अभियान धीमा पड़ गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मानकों का उल्लंघन करने वाले 86 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया था।
लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने और उसमें कई विद्यार्थियों की मृत्यु के बाद जिले में भी कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुख्य रूप से यह देखा गया कि संबंधित संस्थान के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र है या नहीं।
इसके तहत सिटी मजिस्ट्रेट ने 55 संस्थानों का निरीक्षण किया, जिनमें से 45 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए।
निर्देश दिया गया कि वे अग्निशमन विभाग के मानकों के अनुरूप अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ही संस्थान संचालित करें। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकृत सभी 41 संस्थानों को नोटिस जारी कर संस्थान का नवीनीकरण कराने और अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद ही कोचिंग चलाने को कहा। साथ ही कहा गया कि यदि सभी मानक पूरे हैं, तो संबंधित अभिलेख कार्यालय में जमा करें।