{"_id":"6a53f491e3abf325d20a12bb","slug":"pledge-to-boost-greenery-by-planting-97-million-saplings-ek-ped-maa-ke-naam-a-tree-in-mothers-name-evolves-into-a-mass-movement-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-157207-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 97 लाख पौध रोप कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जनआंदोलन बना ''एक पेड़ मां के नाम''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 97 लाख पौध रोप कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प, जनआंदोलन बना ''एक पेड़ मां के नाम''
विज्ञापन
भेंवरकरमनपुर पंचायत भवन पर पौधरोपण करती बीडीआ सिटी मृदुला सिंह।-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सागर सेमरा में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बोले- पेड़ों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी जितना रोपण
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री/मिर्जापुर। ''एक पेड़, मां के नाम'' अभियान के तहत रविवार को जिले में एक ही दिन में 97.61 लाख पौधे रोप कर हरित मिर्जापुर बनाने का का संकल्प लिया गया। पहाड़ी ब्लॉक के सागर सेमरा गांव में हुए मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हरिशंकरी का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि पौधा रोपण के साथ ही पेड़ों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों को प्रमाणपत्र और निशुल्क पौधे का वितरण भी किया।
आशीष ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध ऑक्सीजन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल होगा, जब हर व्यक्ति लगाए गए पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करेगा। ''एक पेड़, मां के नाम'' अब जनभागीदारी का अभियान बन चुका है। हर व्यक्ति को इससे जुड़ना चाहिए।
महानिदेशक पर्यटन एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा ने कहा कि प्रकाश, पानी और पेड़ों की तरह पर्यावरण भी मानव जीवन का आधार है। स्वस्थ जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा, डीएफओ राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, जामुन, सागौन और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया जिले में वन विभाग ने 48.36 लाख तथा अन्य विभागों ने 49.25 लाख पौधों का रोपण कर 97.61 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया। डीएफओ ने बताया अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया।
विज्ञापन
इनसेट
स्वयंसेवी संस्थाओं ने रोपे पौधे, हरियाली बचाने का लिया संकल्प
जिले की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। जीएसबी सेवा समिति, श्री साईं परिवार सेवा संगठन, गंगा प्रहरी, गंगा वारियर, सुरभि शोध संस्थान, नेहरू युवा केंद्र, माई भारत, जय हिंद, मानवाधिकार एसोसिएशन, हरियाली पुरुष और ग्रीन गुरुजी सहित कई संस्थाओं ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में डॉ. सविता मेमोरियल विद्यालय के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने ड्रम वादन से अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट व आदर्श संतुष्टि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण प्रस्तुत किया। सुरभि शोध संस्थान ने कजरी गीत, नेपाली, आदिवासी और मणिपुरी लोकनृत्य से सांस्कृतिक रंग बिखेरे। ग्लेन हिल स्कूल और चुनार पीजी कॉलेज ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
वन रेंजों में गूंजा हरियाली का संदेश, जनभागीदारी से पौधरोपण
जिले की विभिन्न वन रेंजों में रविवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मिर्जापुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी सदर एस.पी. वर्मा की देखरेख में रैदानी कॉलोनी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पुराने परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सभासदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। सुकृत रेंज में सुरभि शोध संस्थान के सहयोग से पीपल, पाकड़, बरगद, आम समेत विभिन्न प्रजातियों के 501 पौधों का रोपण किया। वहीं मड़िहान, चुनार, लालगंज, पटेहरा और ड्रमंडगंज रेंजों में भी जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
00000000000000000000000000000000000000000
एक पेड़ मां के नाम, लगाए छाया व फलदार पौधे
ग्रामीण अंचलों में ब्लॉक मुख्यालय से लेकर पंचायत भवनों, स्कूल, कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह पौधे रोपे गए। सिटी, ब्लॉक परिसर में बीडीओ मृदुला सिंह व एडीओ पंचायत डॉ. अनुप कुमार दुबे ने पौधरोपण कर लोगों में हरियाली का संदेश दिया। बर्जीमुकुंदपुर में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर लाल मौर्य, सचिव प्रशांत कुमार दुबे, डॉ. कमलेश सिंह व राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह ने गोशाला परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे। ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी ने अघौली, हरिहरपुर बेदौली, अनंतरामपट्टी में प्रशासकों संग पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सरोज ने भरुहना, चेरुईराम, मिश्रलहौली, धौरुपुर, राजपुर, दुल्हपुर में प्रशासकों संग पंचायत भवन सहित गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपे। पड़री, पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय और खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। 46 ग्राम पंचायतों में 1,41,963 पौधों के रोपण का लक्ष्य लेकर अभियान प्रारंभ किया गया।
जिगना: छानबे क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम खंड विकास अधिकारी रामपाल, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह ने पौधरोपण किया। इसी तरह विजयपुर, सेमरी, रसौली सहित कई ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रशासकों में शहीदाबानो, कृपाशंकर तिवारी, लालमणि पाल, गुलाम रसूल सहित ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। इसके अलावा बिहसडाकला, गाजीपुर, चेहरा, गोगांव, बरहाखुर्द, नरोइया, गौरा, गोगांव, बजटा, काशी सरपती, भौरुपुर, अजगना, हरगढ़, खम्हरिया कला, भैदपुर, बबुरा, बिरोही, अकोढ़ी, ऊंचडीह, सुपंथा, सुमतिया, मनिकठी, कोलाही, रायपुर सहित अन्य गांवों में पौधे लगाए गए। लालगंज: ब्लॉक क्षेत्र के 53 ग्राम पंचायतों में एक लाख 25 हजार पौधे रोपे गए। ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार, बीडीओ रवि कुमार सिंह तथा एडीओ पंचायत अजय शंकर ने पौधरोपण कर अभियान किया। जमालपुर: ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन सिंह ने पौधे लगाए। हलिया, पौधरोपण महाभियान के तहत कैमूर वन्यजीव रेंज में गोरगी में 625 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 10 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया गया।
चील्ह: कोन ब्लॉक के गड़गेड़ी खेल मैदान में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, राष्ट्रीय ग्राम पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव चंदू, आदि ने पौधरोपण किया। इमिलिया चट्टी: वनस्थली महाविद्यालय, अहरौरा सहित क्षेत्र के प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, नगर पालिका कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वनस्थली महाविद्यालय में वन दरोगा कुंवर राज बहादुर के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। पटेहरा: ककरद ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने पौधे लगाए। स्कूलों, सरकारी जमीन, पंचायत भवन, तालाब के भीटे पर आम, अमरूद, नींबू, कट सागौन, शीशम आदि के पौधे लगाए गए। अदलहाट: आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में खेल व शारीरिक शिक्षक राहुल सिंह की देखरेख में पौधे रोपे गए। एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। प्रबंधक सुनील कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य डॉ. शशिशेखर आदि रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डीआईजी और एसपी ने किया पौधरोपण
मिर्जापुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान व पौधरोपण महाअभियान के तहत रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कहा कि वृक्ष मानव जीवन व प्रकृति के मध्य संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक आवास पर पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षण संस्थानों व राजनीतिक दलों ने किया पौधरोपण
फोटो संख्या 19 व 20
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय, देवरी कला, मड़िहान परिसर में रविवार को पौधरोपण हुआ। शुभारंभ कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने किया। कुलपति ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक हरिश्चंद्र, कुलसचिव, वित्त अधिकारी गिरीश कुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र पांडेय सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
केबी पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण
केबी पीजी कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने की। इस अभियान में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में पौधे रोपे। प्राचार्य ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा-भरा (हरित परिसर) बनाने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है। प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. हरीश तिवारी, डॉ. मुकेश कुमार उपाध्याय, डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. रामलखन पांडेय, डॉ. प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, अखिलेश कुमार मिश्रा और रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
फोटो-22
मिर्जापुर। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बूथों पर वृहद पौधरोपण किया। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाल डिग्गी पार्क में पौधरोपण किया। कहा कि प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। गोपाल अग्रवाल, गौरव ऊमर, अमर बहादुर सिंह, दीपा उमर, सचिन जायसवाल, रुपेश यादव, अजय रंजक, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।