{"_id":"6a32f1a79263377c1506c5e8","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-married-15-months-ago-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155549-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, 15 महीने पहले हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, 15 महीने पहले हुई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के महुलार गांव में पूनम (22) की फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संतनगर के पड़रिया गांव निवासी पूनम की शादी लालगंज के महुलार गांव निवासी पिंटू कोल से 15 महीने पहले हुई थी। पूनम के पिता मुनीम कोल ने घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ महुलार पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। बताया कि पूनम की संतान नहीं थी। घर में वह पति पिंटू कोल और सास फुलवंती के साथ रहती थी।
ससुर बाहर रहकर काम करते हैं। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली कि महिला की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। मौके पर जब वह पहुंचे तो शव लिटाया गया था। शव में सूजन था।
विज्ञापन
दाहिने हाथ में फफोले पड़े थे। पति पिंटू और सास फुलवंती ने पुलिस को बताया कि वे लोग काम पर गए थे। लौटकर आए तो पूनम घर में साड़ी के सहारे फंदे से लटकी मिली। मामले की जांच की जा रही है।