सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Common people and women are troubled by the shortage of gas cylinders and inflation: Ajay R

गैस सिलिंडर की किल्लत और महंगाई से आम आदमी एवं महिलाएं परेशान : अजय राय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Common people and women are troubled by the shortage of gas cylinders and inflation: Ajay R
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मिर्जापुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय शुक्रवार की रात निजी कार्यक्रम में जिले में आए थे। चील्ह में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैस सिलिंडर और महंगाई से आम आदमी व महिलाएं परेशान हैं। कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। सिलिंडर एवं महंगाई से जनता परेशान है। कहा कि डबल इंजन की सरकार लाख सफाई देती रहे लेकिन हकीकत आम आदमी के सामने है। सच्चाई तो यह है कि समस्या के लिए केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार हैं लेकिन वह जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं सिलिंडर का अभाव नहीं है जबकि महानगरों में सिलेंडर के अभाव में व्यापार बंद होने के कगार पर आ गए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल, अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, ओम प्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया छोटे खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed