सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   complete the work within the stipulated time.

Mirzapur News: आवास निर्माण में तेजी लाएं तय समय से पूरा करें काम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
complete the work within the stipulated time.
विज्ञापन
लालगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल ने मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
Trending Videos

समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत लगभग 1100 आवासों की प्रगति रिपोर्ट देखी। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अपेक्षाकृत धीमा मिला। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र गति दी जाए और कम से कम 60 से 65 प्रतिशत तक कार्य पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। आवास निर्माण में ढिलाई मिलने पर संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। अधिकारियों को निर्माणाधीन आवासों का नियमित निरीक्षण करने और लाभार्थियों से समन्वय बनाकर कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल ने कहा मुख्यमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और प्रगति को तेजी से आगे बढ़ाएं।बैठक में एडीओ पंचायत अजय शंकर, भारतेंदु राव, संजय पांडे, साजन विद्यार्थी, पूजा गुप्ता, अनिरुद्ध तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed