{"_id":"699e9929696aad06eb096824","slug":"conducted-recce-working-at-rapido-blinkit-stole-tractor-trolleys-at-night-four-accused-arrested-in-mirzapur-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रैपिडो- ब्लिंकिट में काम करने के दौरान करते थे रेकी, रात में चुराते थे ट्रैक्टर-ट्रॉली; चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रैपिडो- ब्लिंकिट में काम करने के दौरान करते थे रेकी, रात में चुराते थे ट्रैक्टर-ट्रॉली; चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को हाईवे से गिरफ्तार किया। आरोपी रैपिडो- ब्लिंकिट में काम करने के दौरान रेकी करते थे और रात में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करते थे।
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रैपिडो और ब्लिंकिट में काम करने के दौरान दिन में रेकी करते थे। रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर बिहार में बेचते थे। अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को अदलहाट थाना पुलिस ने मंगलवार को सुबह विशेषरपुर माफी हाईवे से गिरफ्तार किया।
Trending Videos
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार टैक्टर, तीन ट्रॉली और एक बाइक बरामद की। इसमें आरोपी दो मामा-भांजे हैं। ये यूपी बिहार बॉर्डर पार करने की तैयारी में थे। इसमें रविशंकर हत्या का आरोपी गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि सूचना पर अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने विशेषरपुर माफी हाइवे से रिपू तिवारी निवासी भदौली थाना कटरा जनपद कैमूर बिहार, रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार, आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार व आदित्य पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय निवासी करजी थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया। जिस ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पकड़ा उस पर इंट लदी थी। पूछताछ के बाद क्षेत्र के बरईपुर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखे तीन और ट्रैक्टर और दो ट्रॉली को बरामद किया।
चोरी के वाहन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी आदित्य प्रयागराज में रैपिडो में काम करता है। रिपु और आशीष ब्लिंकिट में काम करते हैं। सभी बोए और बीकाम की पढ़ाई किए है। रैपिडो और ब्लिंकिट में काम करते हुए ये दिन में ट्रैक्टर चोरी करने के लिए रेकी करते थे। पूछताछ में बताया कि मिर्जापुर के आसपास के जिले और बिहार के अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर चोरी किए हैं। चोरी के ट्रैक्टर को कवाड़ी के यहां बेच देते थे। जो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कटवाकर बेचता था। उससे मिलने वाले धन आपस में बांटते थे।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: फंदे से लटका मिला पान विक्रेता का शव, पत्नी ने भी खा ली चूहे मारने वाली दवा; जानें- पूरा मामला
एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह का सरगना रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू है। मैजिक चालक डब्बू राम का अपहरण कर हत्या करने और लूट मामले का खुलासा करते हुए बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि इनका मकसद यह है कि पुलिस ट्रैक्टर की जांच नहीं करती है। ट्रैक्टर का ज्यादातर उपयोग किसान कृषि कार्य के लिए करते हैं। पुलिस भी सड़क पर वाहन की जांच करती है तो ट्रैक्टर की जांच अमूमन नहीं कर पाती है। चोरों ने मिर्जापुर के आसपास के जिले के साथ बिहार में ट्रैक्टर की चोरी करते थे।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: फंदे से लटका मिला पान विक्रेता का शव, पत्नी ने भी खा ली चूहे मारने वाली दवा; जानें- पूरा मामला
एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह का सरगना रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू है। मैजिक चालक डब्बू राम का अपहरण कर हत्या करने और लूट मामले का खुलासा करते हुए बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि इनका मकसद यह है कि पुलिस ट्रैक्टर की जांच नहीं करती है। ट्रैक्टर का ज्यादातर उपयोग किसान कृषि कार्य के लिए करते हैं। पुलिस भी सड़क पर वाहन की जांच करती है तो ट्रैक्टर की जांच अमूमन नहीं कर पाती है। चोरों ने मिर्जापुर के आसपास के जिले के साथ बिहार में ट्रैक्टर की चोरी करते थे।
गैंग में काम करते थे मामा-भांजे
देते ट्रैक्टर चोरी में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्कर आपस में रिश्तेदार है। चार में एक नहीं बल्कि दो मामा-भांजे की जोड़ी है। जो मिलकर चोरी को अंजाम थे। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि जमालपुर के करजी निवासी आदित्य पांडेय बिहार के कैमूर भभूआ निवासी आशीष कुमार तिवारी का साला है। यही नहीं गैंग का सरगना बिहार के कैमर निवासी रविशंकर तिवारी भी रिपू तिवारी का मामा है। इस तरह का गैंग पहली बार मिला है कि जिसमें पकड़े गए सभी आपस में रिश्तेदार है। इसमें एक नहीं दो जोड़ी मामा-भार की मिली है।
