सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of jailed habitual offender Family alleges beating Nanku Singh in custody since June 12

जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत: परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप, 12 जून से बंद था ननकू सिंह; 19 मामले थे दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में जिला जेल में बंद चील्ह थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर ननकू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हेरोइन तस्करी के मामले में 12 जून से जेल में बंद था। ननकू सिंह पर 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। परिजनों ने जेल में पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Death of jailed habitual offender Family alleges beating Nanku Singh in custody since June 12
हिस्ट्रीशीटर ननकू सिंह की फाइल फोटो और माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मादक पदार्थ बेचने के आरोप में जिला कारागार में बंद चील्ह थाने का हिस्ट्रीशीटर ननकू सिंह (58) की बुधवार को मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर ननकू को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे वापस जिला कारागार ले जाया गया। बुधवार की सुबह तबीयत फिर बिगड़ने पर उसे दोबारा मंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मंगलवार को उपचार में लापरवाही बरतने और जेल में पिटाई का आरोप लगाया। चील्ह निवासी हिमांशु सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिता ननकू सिंह को चील्ह पुलिस ने हेरोइन बेचने के मामले में जेल भेज दिया था जो पूरी तरह से गलता था। उनके पिता चावल का सैंपल लेकर बेचने के लिए निकले थे। जेल में बंद होने के बाद तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह सूचना मिली कि ननकू सिंह को मंडलीय अस्पताल लाया गया है। बाद में उनकी मौत की जानकारी दी गई। जिला कारागार वापस ले जाने के बाद ननकू की पिटाई की गई थी। शरीर पर चोट के निशान भी थे।

विज्ञापन

एनडीपीएस के मामले में ननकू सिंह को 12 जून को जेल भेजा गया था। अगले दिन ही तबीयत खराब हो गई थी। वह जेल अस्पताल में भर्ती था। नशे का आदती था। कंपकंपी आना और इधर-उधर भागने जैसी समस्याएं थीं। सुधार न होने पर 15 जून को बाहर से डॉक्टर बुलाया। डॉक्टर ने मानसिक समस्या बताई थी। 16 जून को उसे मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया। वहां से दवा देकर एक सप्ताह बाद आने के लिए कहा गया था। बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पिटाई का आरोप गलत है। - आरपी चौधरी, जेल अधीक्षक

ननकू को हेरोइन के साथ पकड़ कर जेल भेजा गया था। परिजनों का आरोप गलत है। ननकू पर छह एनडीपीएस और तीन आबकारी मामलों समेत 19 प्राथमिकी दर्ज हैं। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed