{"_id":"69c282bbdeec9d588c052d87","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-offered-prayers-at-shrine-of-maa-vindhyavasini-in-mirzapur-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर नगर के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर उतरा। वहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे विंध्याचल धाम पहुंचे।
विंध्याचल धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जनपद मिर्जापुर स्थित पावन धाम विंध्याचल शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी जी का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शक्ति और उन्नति की मंगलकामना की। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य अष्टभुजा निरीक्षण गृह में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिले की समीक्षा बैठक किया।
Trending Videos
मौर्य ने कहा कि विंध्याचल धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यहां विराजमान मां विंध्यवासिनी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यह धाम आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय केंद्र है। यहां आकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी आदिशक्ति का स्वरुप हैं। वे अपने भक्तों को संकटों से उबारकर शक्ति, साहस और समृद्धि प्रदान करती हैं। प्रदेश की खुशहाली, विकास और जनकल्याण के लिए उन्होंने मां से विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए। उन्होंने मां काली खोह मंदिर, श्री भैरव नाथ मंदिर और मां अष्टभुजा मंदिर में विधिवत पूजन किया। ये सभी शक्तिपीठ विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं। यह क्षेत्र देवी उपासना की पावन त्रिकोण परिक्रमा का केंद्र माना जाता है।
मौर्य ने कहा कि विंध्याचल धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं है। यह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत विरासत भी है। यहां आने वाले श्रद्धालु मां के आशीर्वाद से आत्मबल प्राप्त करते हैं। वे जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति बनी रहने की प्रार्थना की, ताकि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होता रहे।