सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Municipal President laid the foundation stone for the renovation of the Akhara in Badlighat.

Mirzapur News: बदलीघाट में अखाड़े के जीर्णोद्धार का नपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Municipal President laid the foundation stone for the renovation of the Akhara in Badlighat.
बदली घाट स्थित अखाड़े के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी
विज्ञापन
- तीन वार्डों में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, रिटेनिंग वॉल और नाली की मरम्मत का भी हुआ लोकार्पण
Trending Videos

मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जनहित से जुड़े कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किए। बदलीघाट में पुराने अखाड़े का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। साथ ही नगर के तीन वार्डों संकटमोचन, अनगढ़ और मकरी खो में विधिवत पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया। मकरी खोह वार्ड के दो स्थानों पर साइड पटरी इंटरलॉकिंग, नाली एवं कवर का कार्य कराया गया है।अनगढ़ वार्ड के कतवारु के पूरा पश्चिम की तरफ नाली कवर, मिट्टी पटाव, रिटेनिंग वॉल और सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। वही संकटमोचन वार्ड में पुरानी तहसील गली में इंटरलॉकिंग के कार्य का लोकार्पण किया गया। कहा है कि बदलीघाट अखाड़े के जीर्णोद्धार का नगर पालिका ने संकल्प लिया है। इसी अखाड़े के पुनः निर्माण के लिए विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया है। सभासद दुर्गाप्रसाद यादव, अलंकार जायसवाल, आरती मोदनवाल, अजय मोदनवाल, राकेश यादव, ऋषभ जायसवाल, सुनील मोदनवाल, संदीप तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed